मैक्सवेल हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेंटर का पूर्व प्रधान सकीना बानो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
शमीम अंसारी बाराबंकी
यह हॉस्पिटल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा….. सकीना बानो*
गरीबों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है……डॉ. गुफरान अली*
बाराबंकी। सागर इंस्टीट्यूट के सामने चौपुला स्थित मैक्सवेल हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेंटर खुला है, जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधान सकीना बानो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कर सकीना बानो ने कहा कि यह हॉस्पिटल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यहाँ कम खर्च में लोगों को प्राथमिक और आकस्मिक इलाज मिल पाएगा। इस खास अवसर पर उक्त हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गुफरान अली ने बताया कि यह हॉस्पिटल आधुनिक उपकरणों से लैस है। यहां पर एक छत के नीचे सभी मरीजों का उपचार समुचित तरीके से किया जाएगा। साथ ही गरीबों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर डॉ. सलमान अली, डॉ. अहमद हुसैन, डॉ. एस. के. गुप्ता, डॉ. मो. जफर, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. विनय त्रिपाठी, अनिल रावत, डॉ नजमुल सिद्दीकी, डॉ. जीशान, डॉ. सलमान अहमद, रिजवान अली, फरहान अली, सलमानी समाज के जिला अध्यक्ष मो. जुबेर सलमानी, आलम सलमानी, जहीर सलमानी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

