कोल्ड स्टोरेज संगठन के बैनर तले आयोजित सम्मेलन में बरेली जोन के सभी जिलों के 170 कोल्ड स्टोरेज स्वामियों ने भागीदारी की

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली कोल्ड स्टोरेज संगठन के बैनर तले आयोजित सम्मेलन में बरेली जोन के सभी जिलों के 170 कोल्ड स्टोरेज स्वामियों ने भागीदारी की। सम्मेलन में 40 से अधिक कंपनियों ने उत्पाद सेवाओं के साथ भाग लिया। एमजी ग्रीन हाउस मुड़िया धुरेकी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि सफल उद्योग संचालन के साथ साथ हम सभी को किसानों की समस्याओं पर गौर करने की महती आवश्यकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि शीतगृह मालिकों को अपनी समस्याओं के हल के लिए एकजुट रहना चाहिए। इसके अलावा शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष महेश मल्होत्रा, संभल से राम केहर आर्य, बरेली से हरिप्रकाश अग्रवाल, अजय गोयल, विनय वार्ष्णेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में 21 नये कोल्ड स्टोरेज स्वामियों का स्वागत किया गया। जनपद के आजीवन सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल व सचिव विनय वार्ष्णेय ने आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुदित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विपिन कुमार, कृष्णकांत, हाजी विट्टन, सचिन वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, अवनीश कुमार वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता, हितेंद्र शंखधार, राघव अग्रवाल, सुमित मिश्रा, अखिलेश शर्मा, शिवम गुप्ता, नितिन कुमार वार्ष्णेय, प्रशांत आदि शीतगृह संचालक उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!