युवक ने लगाया लाखों रुपए हड़पने का आरोप

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। नाबालिंग को बहला फुसला कर लाखो रूपये हड़पने वाले दो युवकों पर मसौली पुलिस ने नाबालिंग की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।
मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसंडा का है यहां की एक नाबालिंग किशोरी को सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम भनौली निवासी अमन पुत्र अलीम कुरैशी अपने सहयोगी एहतिशाम पुत्र महंगू निवासी ग्राम सहाबपुर के साथ किशोरी को प्रेम जाल मे फंसा कर सोने के 4 हार, सोने के दो जोड़ बुंदे, 1 झुमर, 1 टीका, दो अंगूठी, दो नथुनी, एक गुलंबंद,तीन जोड़ी बाली आदि हड़प लिया है। रविवार को किशोरी की माता की तहरीर पर थाना मसौली मे मुकदमा दर्ज किया गया है।

Don`t copy text!