फतेहपुर, बाराबंकी। फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा द्वितीय सड़क दिनांक 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी एक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी नियमों, संकेतों के प्रति संवेदनशील किया गया। साथ ही बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही हम न केवल अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं अपितु सड़क मार्ग पर आवागमन कर रहे अन्य लोगों की भी सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित कर सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह द्वारा संगोष्ठी के प्रतिभागियों सहित समस्त अध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय डॉ. जेबा खान द्वारा किया गया। संगोष्ठी में छात्र एवं छात्राओं द्वारा भी सड़क सुरक्षा संबंधी गंभीर एवं अत्यंत संवेदनशील विषय पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Related Posts

