डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार को अलाव व रैन –बसेरो का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ।डीएम ने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में तहसील प्रशासन एवं नगर निकायों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन स्थानों पर रैन बसेरा हैं उन्हें खुलवाने के निर्देश दिए हैं। जिससे सर्दी के मौसम में लोगों को दिक्कत न हो।

डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम/तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि अपनी-अपनी तहसीलों के सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलाव एवं रैन बसेरों का प्रतिदिन रात्रि आठ बजे स्थलीय निरीक्षण करें। यह भी देखें कि कोई भी गरीब असहाय एवं कमजोर वर्ग का व्यक्ति सड़क किनारे सोता हुआ न मिले। ठंड की वजह से किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। इधर सोमवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार बिसौली ने वजीरगंज, सैदपुर के रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद बदायूं, अंबियापुर चौराहा बिल्सी, नौशेरा, फैजगंज आदि स्थानों पर रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जहां पर अलाव जलते मिले।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!