श्रम विभाग,ए.एच.टी.यू., सत्यार्थी फाऊंडेशन /काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं ने संयुक्त रूप से चलाया रेस्क्यू अभियान।
मुकीम अहमद अंसारी
बाल श्रम कराया तो होगी कार्रवाई।
बदायूं। बाल श्रम कराया तो होगी कार्रवाई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में जनपद बदायूं में बालश्रम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अभियान में थाना कोतवाली व थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर छापे मारे गए।

कुल 05 बाल श्रमिकों को चिन्हित किया कर बाल श्रम से अवमुक्त किया गया तथा बच्चों से काम लेने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध एक वर्ष तक की सजा या 50000/ रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त सेवायोजक से प्रति बाल श्रमिक 20000/ रूपये की वसूली चाइल्ड लेबर वेलफेयर फंड हेतु प्रथक से की जायेगी तथा यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही अपनाई जायेगी । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी श्री विनोद कुमार वर्धन ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करें जिससे उसको शिक्षा से जोड़कर समाज की मूलधारा में जोड़ा जा सके । बाल श्रम कानूनी रूप से जुर्म है। बच्चों से कार्य कराने पर उनके भविष्य पर कुप्रभाव पड़ता है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट “न्याय तक पहुंच”को संचालित करने वाली संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा कहा गया कि बाल श्रम बच्चों का बचपन छीन लेता है, कानूनन,दंडनीय अपराध है किसी बच्चो से बाल श्रम ना कराये उनका स्कूल में दाखिला कराये। अभियान श्रम विभाग से वरिष्ठ लिपिक श्री विचित्र सक्सेना, रूबेश, सुमित, काशी समाज विकास सस्थांन से गौरव शंखधार, कांस्टेबल रवि,महेन्द्र आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

