योगी बाबा मेरी मदद करें…अब नहीं करूंगा बदमाशी, गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। फैजगंज बेहटा थाने में बृहस्पतिवार दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर अपने गले में तख्ती डालकर पहुंचा। उसने ने कहा कि उसका नाम मुन्ना सेठी है। अब वह बदमाशी नहीं करेगा। दो दिन पहले उसने गांव में सरेआम फायरिंग कर दी थी। तब से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। अब उसने खुद ही सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

मंगलवार रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर कई राउंड गोलियां भी दागी थीं। फायरिंग करने वालों में हिस्ट्रीशीटर मुनेश उर्फ मुन्ना सेठी भी शामिल था। गांव के हरद्वारी का कहना था कि उनके भतीजे वीरपाल से हिस्ट्रीशीटर मुन्ना सेठी, दिनेश, चंद्रकेश, शेर सिंह और खिलाड़ी से झगड़ा हो गया था। वह उससे गालीगलौज कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की और फायरिंग कर दी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!