बाराबंकीस सड़क सुरक्षा पखवारे के अन्तर्गत आज रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर बाराबंकी में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा जागरूकता के क्रम में सड़क-सुरक्षा हेतु क्विज प्रतियोगिता का कालेज के यशस्वी प्राचार्य प्रो.कौशलेंद्र विक्रम मिश्र के कुशल मार्गदर्शन और संरक्षण में आयोजन हुआ। महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रो. सुनीत कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा से संबंधित ज्ञान एवं जानकारी की जन- उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा प्रो. हृषिकेश मिश्र और डॉ. के पी सिंह, ओम कुमार वर्मा, कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ. संजय कुमार तिवारी, अमरजीत सिंह, विश्वेष कुमार मिश्र,डाॅ. सुरेश कुमार सिंह, राजेश यादव एवं अनेक छात्रों/परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में अपना सहयोग और प्रतिभाग किया।
Related Posts

