मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थानाक्षेत्र के परसा गांव के निकट सड़क के किनारे शनिवार की शाम टायर में हवा भरने के दौरान टंकी फट गई। तेज धमाके के साथ टंकी फटकर बाईक सहित 35 मीटर दूर सड़क के उस पार जा गिरी। इस हादसे में 23 वर्षीय एक युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जिसमे घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी कमलेश सोनी पुत्र बनवारीलाल सफदरगंज बदोसराय रोड के किनारे टायर पंक्चर जोड़ने और हवा भरने की दुकान है। शनिवार की शाम करीब 4 बजे गांव का ही 23 वर्षीय युवक सुरज वर्मा पुत्र राजू वर्मा अपनी स्पेलंडर गाडी मे हवा भराने गया था बाईक मे हवा भरते समय अचानक टंकी तेज धमाके के साथ फट गई और टंकी बाईक सहित सड़क पार करीब 35 मीटर दूर जा गिरी। हादसे मे 23 वर्षीय युवक सुरज वर्मा सहित हवा भरने वाले कमलेश सोनी दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान सुरज वर्मा की मृत्यु हो गयी।
Related Posts

