ककोड़ा मेले से चोरी हुई लाइसेंसी पिस्टल के मामले में अब तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। कादरचौक शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दातागंज निवासी अनुज कुमार गुप्ता ने पिस्टल चोरी के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ 26 नवंबर को ककोड़ा मेला देखने आए थे। इस दौरान उनके पास 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल थी। वह जिस तंबू में रुके थे। उसमें पिस्टल और छह कारतूस भरी मैग्जीन एक बैग में रख लिए थे।अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे वह गंगा स्नान करने गए जबकि उनके परिचित सुबह 10 बजे स्नान करने गए। वह अपनी पिस्टल और कारतूस तंबू में रख गए थे। उस दौरान तंबू में राहुल गुप्ता, विकास गुप्ता उर्फ शनि, शिवम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता, लखन गुप्ता, नितिन गुप्ता रह गए थे। वह स्नान करके लौटकर आए तो उनकी पिस्टल और कारतूस नदारद मिले। अब उन्होंने राहुल गुप्ता, विकास गुप्ता और शिवम गुप्ता के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!