पिता की फटकार से नाराज दोनों अबोध भाई हुए लापता परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना इस्लामनगर के ग्राम बालपुर में एक पिता द्वारा दो अबोध सगे भाइयों को फटकार लगा देने से नाराज हुए दोनों भाई परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गए दोनों भाइयों के एक साथ लापता हो जाने से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है पिता ने थाने में पहुंचकर दोनों अबोध पुत्रों के लापता हो जाने की अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 363 में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने दिनदहाड़े दोनों अबोध बालको के लापता हो जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बालकों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में रामनिवास पुत्र पुलंदर ने बताया कि उसके दो पुत्र ओम इस आयु 12 वर्ष सत्येंद्र 7 वर्ष को नाराजगी के चलते फटकार लगा दी थी 26 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे के लगभग उपरोक्त दोनों अबोध बालक अचानक लापता हो गए उन्होंने घर पर भी कुछ नहीं बताया जब शाम को घर नहीं पहुंचे तब उन्होंने तथा परिजनों ने इधर-उधर रिश्तेदारियों परिचितों के यहां बालकों की जानकारी ली परंतु अबोध बालकों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी जिससे परेशान होकर अचानक लापता हुए दोनों पुत्रों को सकुशल बरामद किए जाने की थाना पुलिस से मांग करते हुए उनको शीघ्र से शीघ्र पता लगाए जाने की मांग की है लापता हुए दोनों सगे भाइयों के चलते परिवार के सभी लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है पुलिस ने दोनों अबोध बालकों की गुमशती दर्ज करते हुए तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

