ईओ नगर पंचायत नहीं कर रहे अपने दायित्व का निर्वाहन

शमीम अंसारी बाराबंकी

फतेहपुर बाराबंकी। सरकार द्वारा गांव से लेकर शहर तक योजनाओं की जानकारी देने के लिए चलाई जा रही भारत विकसित संकल्प यात्रा में अव्यवस्था देख भड़की जिला मंत्री ने ईओ को जमकर फटकार लगाते हुए शिकायत की है।

कस्बे के रामनगर रोड स्थित सरदार पटेल पार्क में नगर पंचायत द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मजाक बनकर रह गयी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार कितना गंभीर इसकी पोल तब खुली जब बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला मंत्री डाॅ0 अन्जू चन्द्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची वहां पर न तो विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए कोई स्टाॅल लगाया गया और न ही कोई जिम्मेदार मौजूद था ना ही कार्यक्रम की देखरेख के लिए ईओ विनय शंकर अवस्थी उपस्थित थे। यह अव्यवस्था देखकर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अनुपम निगम व अतिथि गिरधर गोपाल नाराज़ होकर लौट आये। विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नाममात्र कुछ संविदा कर्मचारी ही मौजूद मिले। जिस पर डाॅ0 अन्जू चन्द्रा ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की उच्चाधिकारी से शिकायत की है। देश भर में निकाली जा रही भारत विकसित संकल्प यात्रा का उद्देश्‍य सरकार की प्रमुख योजनाओं स्वास्थ्य,शिक्षा, आवास, कृषि, पेयजल, उद्योग, खाद्य, उज्जवला योजना समेत सैकडों योजनाओं मे परिपूर्णता हासिल करना था और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाना था कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से रहा भी है या नहीं।

Don`t copy text!