बाराबंकी (नामा निगार) आकाश वर्मा पुत्र चन्द्रशेखर वर्मा निवासी टेरा पोस्ट कोला थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 29.03.2020 को थाना जैदपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि उनके चाचा सुभाष वर्मा पुत्र रामसजीवन घर के बाहर खड़े थे, तभी विपक्षी राकेश वर्मा, अशोक वर्मा, दशरथ, पुरुषोत्तम, कमलेश, व पुतरी एवं 12-15 लोग लाठी, डंडा, लोहे की राड व धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिये। शोर शराबा सुन कर घर से उनके पापा चन्द्रशेखर वर्मा व छोटे चाचा शिवकुमार वर्मा उनको बचाने के लिए घऱ से बाहर निकले तो उन पर भी बांका व लाडी, डंडा लेकर टूट पड़े। उनके चाचा सुभाष को विपक्षीगण द्वारा मारते मारते मरणासन्न की हालत में कर दिया गया था। इन सभी लोगों को जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही चाचा सुभाष की मृत्यु हो गई व अन्य दोनों लोग जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 76/2020 धारा 147/148/149/302/307/352/504/34 भादवि बनाम राकेश वर्मा पुत्र कामता प्रसाद, अशोक वर्मा, दशरथ, पुरुषोत्तम, कमलेश, पुतरी, 12-15 लोग नाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
थाना जैदपुर पुलिस ने
राकेश वर्मा पुत्र कामता प्रसाद निवासी टेरा थाना जैदपुर
वधर्मेश उर्फ प्रधान पुत्र भारतलाल निवासी टेरा थाना जैदपुर
*गिरफ्तारी करके 02 अदद आलाकत्ल लाठी बरामद की है

