राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ : 25 जनवरी। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने निर्वाचन एवं स्वीप गतिविधियों की फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर व आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनपद बदायूं में शत प्रतिशत मतदान हेतु हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।


जिलाधिकारी ने सभी को शपथ भी दिलाई कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!