लखनऊ से आयी दंत परामर्शदाता डा निधि गुलाटी द्वारा डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पंचायत भवन बड़ागांव के सामने संचालित रीड इंडिया के ग्रामीण सामुदायिक पुस्तकालय एव संसाधन केंद्र में लखनऊ से आयी दंत परामर्शदाता डा
निधि गुलाटी द्वारा डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।


केंद्र संचालिका सना तफज्जुल ने कैंप के सफल संचालन के लिए डा. निधि गुलाटी एवं अन्य को बुके देकर सम्मानित किया। कैंप में डा.निधि ने सेंटर के करीब 75 बच्चों के दांतों की जांच की। इस दौरान जिन बच्चों के दांतों में समस्या पाई गई उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श देते हुए दांतों की सफाई एवं उनकी मजबूती बरकरार रखने के लिए विभिन्न जानकारी साझा की गई। उन्हें प्रत्येक दिन नियमित रूप से टूथब्रश और अच्छे पेस्ट से दांतों की सफाई करने, हार्ड चीजों के सेवन से बचने, अत्यधिक चाकलेट एवं आइसक्रीम नहीं खाने के अलावे अनेक सावधानियां बताई गई। कार्यक्रम के अंत में एक सौ बच्चों के बीच दांतों की नियमित सफाई के उद्देश्य से टूथपेस्ट एव ब्रेश का वितरण किया ।

Don`t copy text!