- बाराबंकी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को मौके पर से थाना सुबेहा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
दिनांक 03.04.2020 को प्रभारी निरीक्षक सुबेहा के कुशल नेतृत्व में थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम कमेला में लोगों को हार जीत की बाजी लगाते समय तीन अभियुक्तगण को समय करीब 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, माल फड़ 1301/-रूपये व जामातलाशी 200/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सुबेहा पर मु.अ.सं. 77/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. पवन कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी कमेला थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
2. हरीश्चन्द्र पुत्र हरिनरायन शुक्ल निवासी कमेला थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
3. अजीत कुमार पाण्डे पुत्र शिवसरण पाण्डे निवासी कमेला थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
दिनांक 03.04.2020 को समय करीब 16.30 बजे, ग्राम कमेला थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
*बरामदगीः-*
1. ताश के 52 पत्ते
2. माल फड़ 1301/-रूपये
3. जामातलाशी 200/-रुपये
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री अवधेश त्रिपाठी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
2. का0 रामसमुझ यादव, का0 मो0 हारुन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।

