सहसवान इस्लामनगर रोड पर अवैध टेंपो ओवरलोडिंग कर चलते हैं इस रोड पर टेंपो

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान । सहसवान – इस्लामनगर मार्ग पर टेंपो चालक अवैध रूप से सवारियों को ओवरलोडिंग कर टैम्पो आवागमन कर रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया सकता l टेंपो में सवार ओवरलोडिंग सवारियों को देखकर ऐसी बात नहीं खाकी धारी कर्मचारी मिलते ना हो परंतु वह वाहन को देखकर मुंह फेर लेते हैं जैसे उन्हें कोई ओवरलोडिंग से मतलब नहीं है l

ज्ञात रहे सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर प्राइवेट बस का संचालन तो हो रहा है परंतु ओवरलोडिंग एवं डग्गा मार वाहनों के चलते बस के मालिकों ने स्टाफ को निर्देश दे रखे हैं कि जब तक बस में पर्याप्त मात्रा में सवारी ना हो जाए तब तक बस का संचालन न किया जाए l

इधर सहसवान नगर के बिसौली बस स्टैंड से नाधा, कोठा, इस्लामनगर मार्ग पर चलने वाले टेंपो में टेंपो चालक अवैध रूप से ओवरलोडिंग सवारियां भरकर चलते हैं यहीं खत्म नहीं होती उपरोक्त टेंपो में ज्यादातर स्कूली छोटे-छोटे बच्चे होते हैं जो टेंपो के पीछे लटक कर अपना सफर पूरा करते हैं उनके पीछे लटके होने से बड़ा हादसा होने की संभावनाएं प्रबल होती रहती हैं ऐसी बात नहीं अबैध रूप से ओवरलोडिंग कर सरपट दौड़ रहे टेंपो को खाकी वर्दी कर्मी ना मिलते हो परंतु वह भी अपनी नजर अंदाज कर देते हैं उपरोक्त मार्ग की सीमा लगभग तीन थाना क्षेत्र में पढ़ती है जिसमें थाना कोतवाली सहसवान थाना जरीफ नगर थाना उघैती के खाकी वर्दी धारी रोड़ों पर चौकसी के लिए तैनात रहते हैं साथ ही साथ डायल 112 पुलिस की गाड़ी भी सेंसिटिव प्वाइंटों पर खड़ी रहती हैं परंतु उपरोक्त किसी भी खाकी वर्दी धारी को में ओवरलोडिंग वाहनों से कोई सरोकार नहीं है जिससे इनके हौसले भी दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और तो और उपरोक्त मार्ग पर थाना जरीफ नगर की नाधा पुलिस चौकी भी है जहां यदा कदा वाहनों की चेकिंग अभियान चलती रहती है परंतु उपरोक्त पुलिस चौकी के खाकी वर्दी धारी लोग भी उपरोक्त वाहनों को देखकर अनजान बन जाते हैं जबकि चर्चा यह भी है की उपरो कट ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों से थाना क्षेत्र की खाकी वर्दी धारी लोगों द्वारा जमकर अवैध वसूली की जाती है अगर समय रहते खाकी वर्दी धारी पुलिस के आला अफसरो ने ओवरलोडिंग डग्गामारी वाहनों पर अंकुश न लगाए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!