लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा जैद्पुर के सेक्टर बलछट, मानपुर के कार्यकर्ता कैडर कैंप का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर पार्क गोछौरा में किया गया, जिला प्रभारी दिग्विजय सिंह गौतम की अध्यक्षता , जिला अध्यक्ष विक्रम गौतम के संचालन मे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक परिस्थितियों दिन प्रतिदिन बदलती जा रही हैं, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के वादा खिलाफी एवं जन्म विरोधी नीतियों से किसानों, छात्रों बेरोजगारों, व्यापारियों ,मध्यम वर्ग के सर्व समाज के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है, कमर तोड़ महंगाई के कारण गरीबों, मजदूरों के साथ-साथ आम लोगों का जीना दूभर हो गया है, केंद्र व प्रदेश की सरकार केवल उद्योगपतियों, धन्ना सेठों को मालामाल करने में लगी है,गरीब गरीब होता जा रहा है, अमीर अमीर होता जा रहा है, बेरोजगार, रोजगार के अभाव में आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बजाय सभी अवसरों को समाप्त करने का काम कर रही है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, खाद बीज पानी के लिए किसान परेशान है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, जंगल राज कायम है, देश की जनता बहन कुमारी मायावती को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन बना चुकी है, जिस कारण से भाजपा सरकार चुनावी लोक लुभावना बजट पेश करके फिर से करोड़ों करोड़ों लोगों को गुमराह करने की चाल चली है जिससे सावधान रहना है लोकसभा के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सर्व समाज के लोगों में भाईचारा कायम करके मजबूत बनाना है,
इस मौके पर प्रमुख रूप से विजय कुमार, दिग्विजय गौतम,जिला अध्यक्ष विक्रम गौतम, पी पी गौतम, राजेश गौतम एडवोकेट सदस्य जिला पंचायत, जसवंत सिंह विधानसभा प्रभारी, नवमी लाल फौजी, सरोज गौतम विधानसभा अध्यक्ष, हरिराम गौतम, महादेव रावत, शाह आलम रिज़वी ,वीरेंद्र कुमार, प्रताप सिंह , धर्मानंद रावत, राम सहारे रावत, सुंदरलाल बीडीसी, शिव प्रसाद, कौशल किशोर, राम लखन पूर्व प्रधान राजेश बी वी एफ , जमुना प्रसाद कनौजिया लोक गायक आदि लोग मौजूद रहे।

