युवती से कई माह से कर रहा था छेड़छाड़ गाली गलौज आला अफसर के हस्तक्षेप से हुई आरोपी तथा उसकी मां के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार की युवती को पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ गाली गलौज करने की कई माह से की जा रही शिकायत को पुलिस द्वारा संज्ञान ना लिए जाने पर पीड़ित पिता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की निर्देश दिए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना अलापुर क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति अपनी चार पुत्री दो पुत्र पत्नी को लेकर थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहने लगा जहां मोहल्ले का ही एक नशेड़ी निखिल उर्फ राधेश्याम कई माह से उसकी एक पुत्री को परेशान कर रहा था जिसकी शिकायत युबती के पिता ने कई बार थाना पुलिस से की परंतु आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़ित पिता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र लेकर मिला तब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी निखिल पुत्र नामालूम उसकी मां गीता पत्नी नामालूम निवासी कृष्णा नगर के विरुद्ध धारा 354 323 504 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!