मसौली बाराबंकी। कस्बा त्रिलोकपुर में बने सुप्रसिद्ध श्रीराम चबूतरा मंदिर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर दानपत्र मे मंदिर के महन्त के रखे चार हजार की नगदी उठा ले गये। महन्त ने पुलिस चौकी मे चोरी की तहरीर दी है।
बताते चले मंदिर के महन्त बाबा मोल्हेदास नित की भांति पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के बगल मे ही अलग स्थान पर सो गये रात्रि मे अज्ञात चोरो ने ताला तोड़कर मंदिर के अंदर रखे दान पत्र मे रखी चार हजार की नगदी उठा ले गये। मंदिर के महन्त ने बताया कि आँख के आपरेशन के लिये पैसे रखे थे जो चोरी हो गये।
Related Posts

