अमरीका एक और छावनी ख़ाली करके इराक़ी सेना के हवाले कर रहा है

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका ने कहा है कि वह अलअंबार प्रांत में एक और छावनी इराक़ी सेना के हवाले करना चाहता है।

अलअंबार के हुबानिया इलाक़े में स्थित छावनी के बारे में अलमयादीन ने रिपोर्ट दी थी कि वहां मौजूद सैनिकों ने छावनी ख़ाली करने की तैयारी पूरी कर ली है। कुछ सूत्रों ने बताया था कि हुबानिया से बहुत से अमरीकी सैनिक इसी प्रांत में स्थित एनुल असद छावनी में जा चुके हैं।

इराक़ी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता यहया अर्रसूल ने बुधवार को कहा था कि इराक़ की छावनियों से अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलने का इराक़ की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आतंकवादियों के ख़िलाफ़ इराक़ी फ़ोर्सेज़ का आप्रेशन जारी रहेगा।

Don`t copy text!