मसौली बाराबंकी। शारदा सहायक डबल नहर मे पानी बंद होने पर रेत मे मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने कंकाल को कब्जे मे लेते हुए परीक्षण के लिए मर्चरी भिजवा दिया है। पुरी तरह हडीडियो मे तब्दील हो चुका कंकाल महिला का है या पुरुष का है जिसका पता नही चला है।
थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर गांव के निकट से बह शारदा सहायक डबल नहर में वर्तमान समय में पानी बन्द है। गुरुवार को ग्रामीणों ने डबल नहर में एक मानव कंकाल देखा तो यह बात आग की तरह फैल गई। देखने वालों की भीड़ लग गई। हबीबपुर के प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह ने मसौली पुलिस को दूर भाष पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर। कंकाल को कब्जे में लेकर परिजन के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह बताते है।कि प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह की सूचना पर डबल नहर में एक मानव कंकाल मिला है।जिसको कब्जे में लेकर परिक्षण के लिए भेजा गया। डीएनए सैंपल सुरक्षित कराकर जांच के लिए भेजा जायेगा उसी के आधार पर जांच पड़ताल की जायेगी।

