संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मसौली चौराहे हर वर्ष के भाति इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।सर्व प्रथम सन्त शिरोमणि रविदास की कथा की गई ।

 

संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज को श्रद्धांसुमन अर्पित कर उसके बाद पूजा अर्चना के बाद रामफल गौतम की अध्यक्षता में भण्डारे का आयोजन किया गया ।जो देर रात्रि तक चलता रहा । जहां कई गांवों के लोगों भण्डारे के प्रसाद को ग्रहण किया ।इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार बौद्ध महामंत्री लल्लन सिंह संस्थापक डा नौमीलाल गौतम सहजराम यादव कामता प्रसाद नीरज कुमार प्रधान ज्योरी मौजूद रहे ।

Don`t copy text!