13 वर्षीय पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना करीब नगर के ग्राम भोगाजीत नगरिया से एक 13 वर्षीय नाबालिक बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक ग्राम होगा जीत नगरिया निवासी अहमद हसन पुत्र जहीर अहमद ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र मुनसार अहमद घर से 3:30 के लगभग बाहर निकाला था जो देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो उसकी जगह-जगह तलाश की गई परंतु वह नहीं मिला l पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पुत्र की रिपोर्ट धारा 363 में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

