भाजपा कार्यकर्ता को मारने पीटने के आरोप में दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर….
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी । थाना सफदर गंज की पुलिस बेलगाम हो चुकी है ? ट्रैक्टर चालक भाजपा कार्यकर्ता को मारने पीटने और उससे रूपये छीन लेने के मामले मे पुलिस अधीक्षक ने दारोगा और सिपाही को तो लाइन हाजिर कर दिया है ।
पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थनापत्र के अनुसार थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम रजईपुर निवासी सतीश कुमार ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सफदर गंज कोल्डस्टोर से करमुल्लापुर की ओर जा रहे थे पीछे से दारोगा श्रीनाथ यादव और सिपाही विजय साहू मोटर साइकिल से आये और पास देने के लिए हार्न बजाने लगे आर सी सी रास्ते के किनारे गहरी धारी होने की वजह से ट्रैक्टर चालक ने पचास मीटर बाद ट्रैक्टर को किनारे किया तो दारोगा ने अपनी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के आगे खड़ी कर दी तथा सतीश को ट्रैक्टर से घसीट कर मारने पीटने लगे ।
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह पूर्व प्रधान और भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष दुर्गा दयाल वर्मा का पुत्र है ।तब दारोगा ने उसके पिता को बुलाया । चालक सतीश के पिता दुर्गा दयाल ने दारोगा की बात भाजपा मण्डल अध्यक्ष से करा दी । इस बात पर दारोगा नाखुश हो गये। दारोगा ने फोन करके दो सिपाही आषीश सिंह और रण विजय सिंह को मौके पर बुला लिया और सतीश को लात घूसों से मार पीट कर उसे और मौके पर बीच बचाव कर रहे ग्रामीण अनिल यादव को थाने पकड़ ले गये । थाने मे सतीश की जेब मे रखे बारह सौ रुपये छीन लिए और दोनो को कान पकड़कर पचास पचास उठक बैठक लगवाकर पिता दुर्गा दयाल से लिखा पढी कराकर यह कह कर छोड़ दिया कि दुबारा किसी नेता से फोन कराया तो मुकदमा लिख कर अंदर कर दूंगा। पीड़ित की शिकायत पर कप्तान ने दारोगा और सिपाही आषीश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है ।

