रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुयी। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट अंग्रेजी विषय मे 500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 457 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। श्री दास ने बताया कि मुख्य विषय की परीक्षा होने के कारण विशेष सख्ती से नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के निर्देश हैं। परीक्षा से पूर्व आन्तरिक सचल दल के सदस्य राकेश कुमार शर्मा, सुधाकर शर्मा, शिवानी पाराशरी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें कक्ष तक जाने दिया गया साथ ही परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।केन्द्र पर परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक शाईस्ता परवीन, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी आसफपुर पंकज कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी, कामेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

