पार्टी के 66 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन की मौजूदगी में भारी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। पार्टी के 66 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष बदायूं शरीफ उद्दीन कुरेशी के हाथो बहुत भारी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनका कहना है कि सपा, बसपा सहित सारी पार्टियों ने आज तक मुसलमामो को ठगा है अब हमें अपनी पार्टी एआइएमआइएम को मजबूत करना है। सपा अपने नेता आज़म खान तक के लिए भी कुछ नहीं बोलती जबकि ओवैसी साहब हर एक जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज पुरजोर तरीके से सड़क से संसद तक बुलंद करते हैं। जिला अध्यक्ष शरीफ़ उद्दीन कुरैशी के साथ संभावित प्रत्याशी उवैस अली , रशीद चौधरी भी साथ में रहे। आज पार्टी की सदस्यता लेने वाले असलम प्रधान भवानीपुर ,डॉक्टर नासिर, शकील ,रईस अहमद राजा, हाजी अजीज रजा, मुल्लाजी वाजिद अली , तसदीक नेताजी ,हाजी मुन्नन सहित भारी तादात में पार्टी के लिए दिलों जान से लोकसभा चुनावों में आपने प्रत्याशी को जिताने व हर तरह से साथ निभाने की कसम खाई।

*मुकीम अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!