वयस्क युवती प्रेमी के साथ हुई फरार युवती की मां ने प्रेमी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम निवासी महिला ने ग्राम के ही एक व्यक्ति पर वयस्क पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रेमी के साथ फरार हुई युवती की मां ने बताया मेरी 26 वर्षीय वयस्क पुत्री को ग्राम का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है पुत्री को रिश्तेदारों तथा अन्य परिजनों में तलाश किया परंतु वह नहीं मिली पता करने पर मालूम हुआ की ग्राम का ही राजकुमार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम शेखूपुर अपने परिजनों के सहयोग से मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है l
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

