रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल अंग्रेजी तथा इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान व शिक्षशास्त्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों तथा वॉयस रिकॉर्डर की कड़ी निगरानी में निष्पक्ष एवं सुचितापूर्वक तरीके से सम्पन्न हुयी। हालांकि कुल 75 परीक्षार्थी परीक्षा से नदारद रहे।

केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी विषय मे 460 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 415 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं द्वितीय पाली में इण्टर भौतिक विज्ञान व शिक्षशास्त्र में मिलाकर 361 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डॉ दास ने बताया कि परिषदीय परीक्षा को लेकर प्रशासन चौकस है और सख्ती के चलते छात्रों द्वारा बड़ी संख्या में परीक्षा छोड़ी जा रही हैं। उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया तथा नकलविहीन परीक्षा कराए जाने सम्बन्धी समस्त व्यवस्थायें देखीं। परीक्षा से पूर्व आन्तरिक सचल दल की टीम में राकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, शिवानी पाराशरी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा कक्षों में भेजा गया तथा परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। केन्द्र पर परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक शाईस्ता परवीन, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी आसफपुर पंकज कुमार, कामेन्द्र सिंह, रऊफ अहमद, विश्वेश पाठक, आनन्द सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!