प्रभारी निरीक्षक निरंतर रोड गस्त कर कवरियों से रोड पर न बैठने की अपील करते हुए जगह जगह अस्थाई टेंट लगाकर विश्रामस्थल बनवा रही है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। फाल्गुनी मेला महादेवा जाने वाले कवरियों को सड़क दुर्घटनाओ से बचाने के लिए मसौली पुलिस व्यापक व्यवस्था करने मे लगी हुई है प्रभारी निरीक्षक निरंतर रोड गस्त कर कवरियों से रोड पर न बैठने की अपील करते हुए जगह जगह अस्थाई टेंट लगाकर विश्रामस्थल बनवा रही है।


बताते चले कि कनपुर, उन्नाव, बिठूर, झाँसी सहित अन्य सुदूर स्थलों से गंगाजल लेकर महादेवा जा रहे कवरियों को रोड दुर्घटना से बचाने के लिए मसौली पुलिस सुरक्षा पर विशेष फोकस दे रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने हाइवे के किनारे बैठने व आराम करने वाले कवरियों से सड़क पर न बैठने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी के ठहराव के लिए जगह जगह अस्थाई विश्रामस्थल बनवाये गये है आप लोग उसमे आराम करे। वही हाइवे पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भी सचेत करते हुए कहा कि वाहनो को धीमी गति से चलाये जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि कावड़यात्रा के दौरान यदि किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी । सोमवार को प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिसबल के साथ कवरियों की आवाभगत मे लगे रहे। इसी क्रम मे ग्राम प्रधान नेवला प्रतिनिधि मित्तल व पंचायत सचिव शौम्या सिंह ने आरामदायक विश्रामस्थल की स्थापना की है।

Don`t copy text!