मसौली बाराबंकी । आगामी त्यौहार तथा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ज़ैदपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को आगामी त्योहारों पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि आगामी होली के त्यौहार पर हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में विशेष रूप से होली पर्व पर संघन दृष्टि रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि गली मोहल्ले या गांव में बीमारी होती है तो पूरा गांव उससे प्रभावित होता है इसी तरह गांव में यदि एक व्यक्ति किसी भी तरह से अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो पूरा गांव उससे प्रभावित होता है। और उसका त्यौहार बेकार चला जाता हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं के साथ खून भी पीछे जाते हैं इसलिए सभी लोग अराजक तत्वों पर ध्यान रखें और स्थानीय थाना पर इसके सूचना दें ताकि समय रहते उन अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में त्यौहार है इसलिए विशेष रूप से शांति व्यवस्था अति आवश्यक है। ऐसे में प्रत्येक नुक्कड़ या विभिन्न स्थानों पर एकत्रित हुए लोगों में आपसी मतभेद होने की आशंका है ऐसी स्थिति में सतर्कता बढ़ती जाए ताकि कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए। तथा शांतिपूर्वक त्यौहार व लोकसभा चुनाव को संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर बिना सहमति के एक दूसरे के रंग गुलाल इत्यादि न लगाएं जिससे किसी को बुरा लगे और कोई विवाद उत्पन्न हो। यह त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है इसलिए गले लगकर एक दूसरे को बधाई देकर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाएं। थाना प्रभारी ने सभी को आगामी त्यौहारों की बधाई दिया। वहीं नगर पंचायत जैदपुर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि बेहद शांति प्रिय जाना जाने वाले जैदपुर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द कायम रखते हुए त्यौहार व आगामी लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराना आप सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि यदि कोई भी शांति व्यवस्था को बिगाड़ना तथा अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। व्हाई इस बैठक में ।जैदपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष मिस्बाह नेता अंसारी । पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज़ अहमद । जियाउर्रहमान अंसारी। पंचायत सदस्य हारून राय, सलीम नेता, तफ्फजुल हुसैन, हरख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चट्टान सिंह, बीबीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार सिंह, राजन बक्सोर, तव्वाब अंसारी, शिवनरायन सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहें।
Related Posts

