(जैदपुर)शादी के 2 दिन पहले युक्ति को भगा ले गया युवक युक्ति के पिता ने थाने में दी तहरीर

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली  बाराबंकी। विवाह के दो दिन पहले मां बाप के अरमानों पर पानी फेर युवती नकदी व गहने लेकर युवक के बहकावे मे आकर घर से फरार हो गयी। पीड़ित पिता द्वारा थाना जैदपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गयी है। युवक के समुदाय विशेष का होने के कारण लोगों मे तीब्र आक्रोश है ।

 

मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जैदपुर के एक मोहल्ले  का है। जहां बीते 3 मार्च की रात मसौली निवासी अरशद नामक युवक  बहला फुसलाकर विवाह के लिए घर मे रखे 55 हजार रूपए की नकदी और 62 हजार के जेवरात के साथ युवती को लेकर रफूचक्कर हो गया।

ज्ञात हो कि आगामी 7 मार्च 2024 को करनैलगंज से लड़की की बारात जैदपुर आनी थी। जिसकी तैयारियों को मुकम्मल कर लिया गया था। परिवार में खुशियों का माहौल बना था । आने वाली बारात के स्वागत की घड़ी का इंतजार कर रहे परिवार जनो के उस समय होश उड़ गये जब उसकी लड़की को रात के अंधेरे में उक्त युवक द्वारा बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया।

पीड़ित पिता ने घटना की लिखित तहरीर उसी दिन थाना जैदपुर मे दी थी किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई।  आज लड़की के पिता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करके कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध मे थाना जैदपुर के उप निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया है कि प्रकरण संज्ञान मे है जांच की जा रही है ।

Don`t copy text!