बाराबंकी, 6 मार्च। ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर आगामी 11 मार्च को ऑफ़िसर्स क्लब, तहसील नवाबगंज में प्रात: दस बजे से एकदिवसीय पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ज़िलाधिकारी ने बताया कि गत दिनों मंडलायुक्त, अयोध्या श्री गौरव दयाल ने मंडल के सभी जनपदों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुष्प प्रदर्शनी लगाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इस पुष्प प्रदर्शनी में कलात्मक पुष्प सज्जा तथा मौसमी फूलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा जनपद बाराबंकी में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु मतदाताओं में मतदान की जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपर ज़िलाधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, ज़िला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिक नवाबगंज के साथ साथ प्राचार्य डायट को भी इस आयोजन की सफलता के लिए निर्देशित किया है।
Related Posts

