प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव प्रसारण के साथ समापन हुआ

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बारावंकी । विगत 9 जनवरी से चल रहे भारतीय जनता पार्टी के शक्ति वंदन अभियान का ब्लॉक सभागार मसौली में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव प्रसारण के साथ समापन हुआ

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीर मिश्रा ने किया व मण्डल अध्यक्ष केवल प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संम्पन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राम सिंह वर्मा भुल्लन के साथ अमित वर्मा भी मौजूद रहे
मसौली ब्लॉक के अनेक गाँवो से स्वयं सहायता समूह को चलाने वाली बहनो ने बड़ी ही गंभीरता से मोदी जी उद्बोधन को सुना व आत्मसात करने हेतु समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए पूरा सभागार परिसर भारत माता जी जय से गुंजायमान हो गया
मण्डल अध्यक्ष केवल प्रसाद ने बताया कि सभी कार्यकता 9 जनवरी से लगातार गांव गांव जाकर स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ बैठक कर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर रहें थे
प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजना लखपति दीदी जिसके अंतर्गत मा प्रधानमंत्री जी ने ये संकल्प लिया है स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बहनों को लखपति बनाया जाएगा
जिसके लिये अनेओ योजनाएं चलाई जा रही है
इस अवसर पर मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ,अनिल दुबे ,दुर्गा दयाल ,आशीष द्विवेदी, राम चन्दर रावत,देवी शंकर सोनी,डॉ कमलेश चौहान सुशील पटेल,राम मनोहर, राम किशोर ,पंकज रावत ,ऋषि यादव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Don`t copy text!