पिकअप ने मारी टक्कर एक की मौत – तीन गंभीर

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परवेज नगर के पास दो बाइकों को पिकअप गाड़ी ने मारी टक्कर एक व्यक्ति की हुई मौत । तीन लोग गंभीर रूप से घायल ।


हम आपको बता दें पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परवेज नगर गांव के पास का है जहां आज दो बाईकों को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिस पर दोनों वाईकों पर चार लोग सवार थे जिनमें ग्राम वैट्रा निवासी टिंकू पुत्र हरवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया । सूचना पर पहुॅचे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुँच कर रोड जाम करने की कोशिश की । लेकिन पुलिस की शूज बूज के चलते रोड जाम नहीं कर सके । काफी देर हंगामा होने वाद मामला शान्त हुआ उसके पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी ।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!