बाराबंकी में साईवर ठगों का ग्रुप सक्रिय। जैदपुर सहित कई इलाकों से मिल रही सूचनाएं
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। तरह तरह से लोगों को गुमराह भयभीत करने वाले साईवर ठगों का ग्रुप सक्रिय। मोहल्ला बड़ी बाजार व एक अन्य मोहल्ले में गुरूवार को फोन पर विभिन्न प्रकार के केश दर्ज होने की बात बताने के साथ एक डरावना विडियो भेज पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके चलते परिवार के लोग भयभीत हो गये। पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की गयी है।
बताते चले कि सईवर ठगों की ठगी का शिकार कस्बे सहित आस पास क्षेत्रों में आये दिन सुनने को मिलता है। कभी लाटरी व कभी आवास सहित तरह तरह की लालच देकर इन ठगों का ग्रुप लोगों को लूटने का कार्य करते हैं। गुरुवार को सुबह कस्बे के बड़ी बाजार निवासी गुलाम रसूल पुत्र युसुफ के मोबाइल फोन पर 8900199373/8810545514 से फोन आने के साथ एक विडियो भेजकर बताया गया तीन युवक को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसमे आप के लड़के का भी नाम बताया गया है। अगर मामले को दबाना चाहते हैं तो तुरन्त इन्हीं नम्बरों पर पचास हजार रूपए भेजो अन्यथा मैं पुलिस भेजकर पकडवा लूंगा। इसी प्रकार कस्बे के पप्पू पुत्र मो0 हसीब को भी फोन कर अनेक धाराओं में केश दर्ज की बात कर तीस हजार रुपए की मांग की गयी। जिससे परिवार के लोग भयभीत होकर रोने पीटने लगे।
और लिखित तहरीर थाना जैदपुर में देकर कार्यवाही की मांग की गयी।
इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपी को पुलिस गिरिफ्तार करने में लगी है। ये सब फराडिया लोग हैं । इन से बचे और सभी को बताये कि ऐसे चोरों और ठगों से होशियार रहे। तुरन्त इस प्रकार मामलो में पुलिस को जानकारी दें। समझदारी से काम लें।

