घर से दावत खाकर रात को घर वापस लौट रही युवती के साथ की छेड़छाड़ विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी आरोपी के विरुद्ध पीड़िता ने कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कुवर गांव क्षेत्र के एक ग्राम में रात के समय एक युवती दावत खाकर घर वापस लौट रही थी की तभी मनचली ने उसकी रास्ता रोककर छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया l

 

पीड़ित युवती द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम में ही एक समारोह में दावत खाकर रात 8:00 बजे के लगभग घर वापस लौट रही थी की तभी अजीत पुत्र रामवीर निवासी पड़ोलिया थाना कुंवर गांव में उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब उसका विरोध किया तो उपरोक्त अजीत जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया आरोपी की धमकी से परेशान पीड़ित युवती ने थाने में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!