सामुदायिक पुस्तकालय एव संसाधन केंद्र पर छठा वार्षिकोत्सव मनाया गया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम बड़ागांव मे रीड इंडिया के सहयोग से संचालित ग्रामीण सामुदायिक पुस्तकालय एव संसाधन केंद्र पर छठा वार्षिकोत्सव मनाया गया। आईटीआई स्टेट हेड शरद शर्मा ने बच्चो को सम्मानित करते हुए आत्मनिर्भर बनने के प्रति जागरूक किया।
आईटीआई यूपी हेड शरद शर्मा ने रीड़ इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह यह संस्था कार्य कर रही हैं वह काबिले तारीफ़ है सेंटर में गरीब एव वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर जहाँ उनके जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है वही निशुल्क कम्प्यूटर ज्ञान एव लाइबेरी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता में प्रगतिशील दृष्टिकोण का विकास करना, सहकारी ढंग से काम करने की आदत डालना उत्पादन तथा रोजगार में वृद्धि करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है तथा उद्देश्यों की पूर्ति के लिये गाँवों में शिक्षा , स्वास्थ्य,कुटीर ग्रामीण उद्योग, की स्थापना अति आवश्यक हैं जिनसे शक्ति, आशा एव उत्साह की किरणें फूटती हैं।
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने महिलाओं के अधिकारों एव महिला सुरक्षा पर जागरूक करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं है परन्तु कुछ जगहों पर आज भी महिलाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है जिन्हें चुप रहने की जरूरत नहीं है बल्कि आगे बढ़ने की जरूरत है शासन प्रशासन ऐसी पीड़ित महिलाओ की मदद के लिए पुलिस सदैव साथ मे है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुलिस, सेना, वायुसेना, राजनीति के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लेकिन जहां महिलाओं की उपलब्धियां हमारा सिर ऊंचा करती हैं तो वहीं महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व उनकी पीड़ा हमारा सिर शर्म से नीचे झुकाती हैं। इसलिए आज का ये दिन संकल्प लेने का दिन है कि हम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
रीड़ इंडिया एव लाइबेरी सेंटर की संचालिका सना तफज्जुल ने रीड़ इंडिया के छह वर्ष के कार्यकाल की जानकारी देते हुए कहा कि आज रीड़ इंडिया 53 गांवो के शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा दी जा रही हैं। जिसमे लोगो को कृषि, स्वच्छता, शिक्षा, पुस्तकालय के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। केन्द्र प्रबन्धक सना तफज्जुल ने लोगो के प्रति आभार जताया।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, दिवाकर श्रीवास्तव, साइशिता बानो, रिंकी पाठक आमिता वर्मा, सत्यम सिंह,नाजिया लतीफ, मानसी सिंह, प्रिया वर्मा सहित रीड इंडिया की टीम मौजूद रही।

