मसौली बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र के रसौली ,मसौली सहाबपुर, बांसा, उधौली, रामपुर साहित कस्बा जैदपुर के दशहरबाग स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण से दिन मे 11 बजे ऊंट,घोड़े,डीजे, ब्रास बैंड,भांगड़ा एवं ढोल नगाड़े,शंख,घंटा,घड़ियाल तथा अन्य वाद्य यंत्रो के साथ खूब धूम धड़ाके के साथ भव्य एवं विशाल भोलेनाथ की अलौकिक झांकियो के साथ शिव बारात एवं कलश शोभा यात्रा निकाली गई।हाथो मे ध्वजा लिए शिव भक्त हर हर महादेव,बम बम भोले के जयकारे लगाते बड़ी ही तन्मयता के साथ चलते दिखाई दिए तो वही दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ की अलौकिक झांकी की भव्यता बस देखते ही बनती थी।शोभा यात्रा मे महिला पुरुषो सहित भारी संख्या मे भक्तो की अपार भीड़ दिखाई दी।शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई सर्वप्रथम श्रीराम जानकी बालाजी महाराज संगत मंदिर पहुंची जहा पर पूजा आरती के पश्चात शोभा यात्रा का काफिला गढ़ी कदीम स्थित शिव मंदिर पहुंचा।इसके बाद शिव बारात शोभा यात्रा भुय्यारे बाबा मंदिर होती हुई थाना चौराहा पहुंची।जहां से वापसी होते हुए अपने गंतव्य स्थल श्री बालाजी महाराज दशहरा बाग पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ तथा पूजा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।सुरक्षा हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह,कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय,सिपाही अरविंद कुमार,गुफरान खान,शैलेश सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान सुबह से शाम होने तक डटे रहे।इस अवसर पर चचा गिरजा शंकर गुप्ता,बनवारी लाल लोधी,पूर्व सभासद संजय गुप्ता,रमंशु गुप्ता,डीएम वर्मा जितेन्द्र वर्मा,उमाकांत, बिर्सकेतु,श्यामू जायसवाल,अनिल गुप्ता,दिनेश गुप्ता, अर्जुन कश्यप,धीरज सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Related Posts

