सत्यनामी बृहायज्ञ गुरु ग्रन्थ श्रीमद् अविनाश जू महाराज जी की पावन कथा का शुभारंभ
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी । सत्यनामी बृहायज्ञ गुरु ग्रन्थ श्रीमद् अविनाश जू महाराज जी की पावन कथा का शुभारंभ 108 कलाश यात्रा के साथ शुरू हुई ।
मसौली भुलीगंज में शुरू हुई सत्यनामी ब्रह्मायज्ञ की शुरुआत 108 कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सर्वप्रथम आचार्यो ने द्वारा कलश पूजन किया गया। आचार्य महंत नरेन्द्रानन्द महाराज, पं करूणा शंकर ,पं रामकुमार आचार्य, बलराज, पं दद्न बाबा के द्वारा विधि विधान कलश पूजन के पश्चात कलश को सिर पर धारण कर गांजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकली जो मसौली हनुमान मंदिर होते हुए कल्याणी नदी पर पहुंची जहां पर पूजा अर्चना के साथ के जल भरकर पुनः यज्ञशाला पहुची जहां पर पूर्णानन्द शरणदास व्यास जी ने कलश स्थापित किया ।
इस मौक़े पर आयोजक जगजीवन राम राजेन्द्र वर्मा रामसिंह भुल्लन वर्मा महेश वर्मा सियाराम शेर बहादुर मन्नू मंशा राजू सहित कलशयात्रा मे भारी संख्या मे महिलाए मौजूद रही।

