दस लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफतार…

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बे मे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफतार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी।
बताते चलें कि बाईपास तिराहे के पास कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय सिपाही रितुराज अरविन्द आदि पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर बृजेश पुत्र कैलाश निवासी पूरब तरफ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को घेरा बंदी कर गिरिफ्तार किया गया। जिसके पास दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही की गयी।

Don`t copy text!