बाहर से आने वालो की सूचना प्रशासन को दें: अबरार एसआरए एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों को बंाटा भोजन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोरोना वायरस को देखते हुवे पुरे हिंदुस्तान मे लाक डाउन किया गया है इस लाक डाउन मे सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ा है। कोई भूखा ना रहे इसके लिये के एसआरए एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक राशिद अबरार के सहयोग से लगातार लाक डाउन में गरीबो को खाना व मास्क बाटने का काम कर रही है। वहीं आज बंकी मे भी भोजन बाटे गये है इस नेक काम मे अकमल इजहार प्रबंधक एस्ट्रो कूल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से लॉक डाउन के समय जरूरत मंद मजदूर,असहाय रिक्शा चालक को सड़कों पर व तहसील प्रशासन के साथ गरीबो को घर जाकर खाने के 250 के करीब पैकेट निःशुल्क बाटे। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक राशिद अबरार ने लोगो को साफ सफाई रखने व घरो में ही रहने तथा सरकार द्वारा समय समय दिये गए आदेश का पालन करने की सलाह दी। श्री अबरार ने ये भी लोगो आगाह किया है की आपके मोहल्ले मे अगर कोई भी बाहर से आता है तो इसकी सूचना डायल 112 व 05248-226071 पर फोन कर जरूर बताएं ओर आप सभी लोग नियमो का पालन करेंगे तो आप ओर पड़ोस के लोग स्वस्थ व सुरक्षित रहेगे। इस मौके पर समाजसेवी अबरार अहमद, हुंमायू नईम खान, मोहम्मद हसन, मसूद आलम, इम्तियाज अहमद, आदिल अबरार, विशाल गुप्ता, अधिवक्ता जितेंर वर्मा, विकास, दुर्गेश, फरहान अबरार, शहादत आदि।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!