कोठी बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार अभियुक्तों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने जुआरियो के पास से 52 अदद ताश के पत्ते, व 2520 रुपये बरामद किया है पुलिस ने जुआरियो पर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कई जगहो पर खुले आम जुआ खेला जाता है। थाना प्रभारी निरीक्षक को खास मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम जंगल औसारी नाला के किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ हो रहा है। तभी थाना प्रभारी ने उप निरक्षक जीतेन्द्र बहादुर सिंह सिपाही अमित सिंह, आशीष तिवारी, प्रिंस, प्रियांशु, सचिन को जुआरियो को गिरफ्तार करने के लिये घटना स्थल पर भेजा। पुलिस टीम जब वहाँ पहुँची तो जुआ खेल रहे फकरूद्दीन, अब्दुल वाहिद, राकेश, यासिन को मौके से धरदबोचा। उनके पास से ताश पत्ते के अलावा पैसे बरामद किया है। पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ धारा 13 अधिनियम के तहत पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

