सहसवान। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का पर्व नगर में होलिका दहन के बाद एक दूसरे परिवार एवं शुभचिंतकों को आखत देकर भाईचारे का दिया संकेत। उसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम भाव की दी मिसाल

बताते दें नगर के बाजार विल्सन गंज, मोहल्ला जहांगीराबाद, सैफुल्लागंज, अकबराबाद, नयागंज आदि में टोलियां निकालकर गाने बाजे के साथ नगर में घूम-घूम कर एक दूसरे मोहल्ले में जा जाकर रंग गुलाल खेला कुछ जगहों पर गमी की होली थी वहां पर भी जाकर एक दूसरे ने गमी के माहौल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने रात्रि में ही स्वयं पहुंचकर होलिका अपनी निगरानी में दहन कराई प्रत्येक होलिका स्थल पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी नगर वासियों ने भी सहसवान की भाईचारे की मिसाल साबित करते हुए होलिका दहन के बाद रंग गुलाल आदि बहुत ही सौंदर्य के साथ बनाया जिसमें बड़े बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों एवं हर नागरिक ने होली का उत्साह का आनंद लिया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

