कोरोना की तबाहीः सुरक्षा परिषद की बैठक गुरुवार को, अमरीका में 19 हज़ार नए केस और जापान में अपातकाल!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
कोरोना लगातार तबाही मचाए हुए है। अफ़्रीक़ी देशों में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10 हज़ार से अधिक हो चुकी है जबकि अमरीका, यूरोप और अरब देशों में तेज़ी से संक्रमण बढ़ रहा है।जहां चीन ने एलान किया है कि उसने पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से कोई एक मौत भी रिकार्ड नहीं वहीं जापान ने कोरोना से निपटने के लिए अपातकाल की घोषणा कर दी है।शिन्ज़ो आबे ने अधिक प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों को अतिरिक्त अधिकार दे दिए हैं जिसके तहत वह लोगों को घर से बाहर न निकलने के आदेश दे सकते हैं।भर में कोरोना से 73 हज़ार से अधिक मौतें हो चुकी हैं जबकि 191 देशों में 13 लाख 10 हज़ार 930 लोग संक्रमित हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।सुरक्षा परिषद गुरुवार को वीडियो कान्फ़्रेन्स के माध्यम से एक बैठक कर रही है जिसमें कोरोना वायरस की महामारी पर चर्चा होगी।अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हज़ार 800 से अधिक हो चुकी है जबकि पिछले चौबीस घंटे के दौरान 19 हज़ार नए केस सामने आए।

