होली मनाने गांव पैतृक गांव गया था परिवार अज्ञात चोर घर से एक लाख की नगदी तथा लाखों रुपए के जेवर लेकर हुए फरार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कोतवाली उझानी के मोहल्ला नझहाई मैं एक परिवार अपने पैतृक ग्राम होली मनाने के लिए गया हुआ था जहां अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर ₹100000 की नगदी तथा लाखों रुपए का जेवर लेकर फरार हो गए परिजन जब आवास पर पहुंचे तब घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर हक्के-बक्के रह गए पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

पीड़ित पूरा पूरन लाल राजपूत पुत्र राम बहादुर ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह होली मनाने के लिए परिवार सहित अपने पैतृक गांव अल्लापुर चमारी गया हुआ था जहां परिजनों की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सेफ में रखे ₹100000 की नगदी लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर सहित हजारों रुपए का घरेलू सामान चोरी कर ले गए मामले की जानकारी परिजन जब घर से लौट कर अपने आवास पर पहुंचे और घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा तब हुई पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!