मसौली बाराबंकी। सेनानायक अरूण कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी मे मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत गुप्ता, महिला चिकित्सक डॉक्टर श्वेता सिंह, जिला चिकित्सालय से आए डॉक्टर आर० सी० वर्मा (सर्जन), डॉक्टर प्रवीण वैसवार, टेलीमेडिसिन, डॉक्टर साइमा अंजुम, ई०एन०टी० रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर मनोज आर्य, एमएस अर्थों, की देख-रेख एवं पर्यवेक्षण में वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों तथा वाहिनी में अभ्यारत कुशल खिलाडियों के स्वास्थ्य समस्याओं के निदान हेतु वाहिनी चिकत्सालय पर मासिक स्वास्थ्य शिविर (निःशुल्क) का आयोजन किया गया जिसमे उक्त डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा वाहिनी के जवानों एवं परिवारजनों को रोगानुसार परीक्षण कर तथा मौसम के दृष्टिगत फैल रही बीमारियों जैसे सर्दी, खासी, जुकाम बुखार एवं विभिन्न संक्रमण से बचाव हेतु उचित परामर्श एवं दवाइयां दी गई।
इस दौरान चिकित्सालय पर शिविरपाल उमेश कुमार राय सूबेदार मेजर सच्चिदानंद दीक्षित ,फार्मासिस्ट जयप्रकाश पाठक,महेंद्र कुमार, वार्डबॉय अनिल कुमार एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Posts

