क्षेत्र में तनाव अज्ञात तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
बदायूं कोतवाली वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरेन के जंगल मैं शमशान के पास बीती रात अज्ञात पशु तस्कर प्रतिबंधित घुमंतू पशुओं का वध करके मांस तो अपने साथ ले गए परंतु उनके बचे हुए अवशेषों को छोड़कर भाग गए तड़के सुबह जब कस्बा वासी शमशान घाट की तरफ टहलने गए तो मामले की जानकारी हुई कस्बे के लोगों को जानकारी मिलते ही उनमें आक्रोश फैल गया काफी तादाद में लोग एकत्रित होकर थाना कोतवाली पहुंचे जहां क्षेत्र के चौकीदार ने मामले की अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया पुलिस ने मौके पर मिले पशुओं के अवशेष को सील कर परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय भेजा है l
जानकारी के मुताबिक कस्बा बगरेनन के जंगल में बीती रात अज्ञात पशु तस्कर शमशान घाट के पास खाली स्थान पर प्रतिबंधित घुमंतू पशुओं का वध करके उनका मांस तस्करी के लिए अपने साथ ले गए तथा मौके पर पशुओं के अवशेष छोड़ गए चौकीदार दुर्गापाल पुत्र लखन राम ने अज्ञात गोवंशीय पशु तस्करों के विरुद्ध मामला गौ हत्या निवारण अधिनियम धारा 3,5, 8, मैं मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले पशु तस्करों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

