मंदिर में पूजा करने जाते मां बेटे की हमलाबरो ने की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी
मुकीम अहमद अंसारी
पिता पुत्री सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
बदायूं थाना वजीरगंज के ग्राम इटौआ निवासी एक महिला अपने पुत्र के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी की पूर्व रंजिश के चलते हमलावरों ने महिला व उसके पुत्र को रास्ता रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया चीख़ पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़िता पिता पुत्री सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक ग्राम इटोआ निवासी सविता पत्नी विलियम अपने पुत्र प्रशांत के साथ सुबह 8:00 बजे के लगभग मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी की पूर्व रंजिश के चलते ग्राम के ही राजेश पुत्र प्यारेलाल अर्पित पुत्र राजेश ममता पुत्री राजेश ने रास्ता रोककर गाली-गलौज मारपीट प्रारंभ कर दी पीड़ित जब चीख़ चिल्लाए तो हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए हमलावरों की पिटाई से मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 में अपराध पंजीकृत कराया है l

