अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। खेत मे मजदूरों के लिए बाईक से नास्ता लेने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल बाईक सवार को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पैगम्बरपुर निवासी 34 वर्षीय रवि कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र रविवार को खेत में पिपरमिंट की रोपाई करा रहे थे खेत में काम करने वाले मजदूरों के लिए बाईक से नाश्ता लेने के लिए मसौली चौराहा जा रहा था कि मसौली थाना मुख्यालय से पहले स्थित पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है ।

Don`t copy text!